Delhi Pollution: गैस चेंबर बनी दिल्ली! लगातार बिगड़ ही रही आबोहवा; AQI 300 के पार

Delhi Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को और बिगड़ गई व यह 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 303 दर्ज किया गया, जोकि एक दिन पहले 218 था। सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषण स्तर वजीरपुर में दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 383 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

Delhi Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को और बिगड़ गई व यह 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 303 दर्ज किया गया, जोकि एक दिन पहले 218 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 303 रहा, जो वायु गुणवत्ता में तीव्र गिरावट को दर्शाता है।

Delhi Pollution

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर (फोटो साभार: PTI)

वजीरपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब!

सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषण स्तर वजीरपुर में दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 383 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय राजधानी के 38 निगरानी केंद्रों में से 26 में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी (300 से ऊपर) में दर्ज की गयी, जबकि शेष केंद्रों में यह 'खराब' श्रेणी (300 से नीचे) में रही। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

End of Feed