दिल्ली में कोहरे और ठंड के बीच घुटने लगा दम! बेहद खराब हुई आबोहवा, AQI 400 के पार; देखें अपने इलाके का हाल

Delhi Pollution Update: दिल्ली की आबोहवा गुरुवार को बेहद खराब हो गई। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार को औसत एक्यूआई 392, मंगलवार को 374 और सोमवार को 351 रहा। हालांकि, आने वाले दिनों में दिल्ली की आबोहवा और भी ज्यादा खराब हो सकती है।

Delhi Pollution Update: दिल्ली की आबोहवा गुरुवार को बेहद खराब हो गई। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी के करीब रही और औसत एक्यूआई 391 दर्ज किया गया, जबकि 15 से अधिक निगरानी केंद्रों में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया। चौबीस घंटे का औसत एक्यूआई 391 दर्ज किया गया और यह लगातार सातवें दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा।

India Air Pollution

दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब (फोटो साभार: AP)

दिल्ली के किन हिस्सों की हवा है सबसे ज्यादा खराब?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार को औसत एक्यूआई 392, मंगलवार को 374 और सोमवार को 351 रहा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता और भी खराब होकर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की संभावना है तथा यह अगले छह दिनों तक 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार 38 चालू केंद्रों में से 18 में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। इनमें चांदनी चौक, डीटीयू, बवाना, आनंद विहार, मुंडका, नरेला और वजीरपुर स्टेशन शामिल हैं, जहां एक्यूआई 400 से अधिक रहा।

End of Feed