Delhi Air Pollution: राजधानी में प्रदूषण की मार बरकरार, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Delhi Air Pollution: दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई आज गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह के समय दिल्ली का एक्यूआई 399 था। आने वाले दिनों में भी प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Delhi Air Pollution: दिल्ली का प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा। आज भी दिल्ली के कई इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह राजधानी का एक्यूआई 399 रहा। दिल्ली के कई इलाकों में आज एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी दिल्लीवालों को प्रदूषण से राहत नहीं मिलने वाली है। वीकेंड पर भी दिल्ली की हवा गंभीर रहने का अनुमान है। जहरीली हवा लोगों के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डाल रही है। प्रदूषण और स्मॉग के चलते लोगों को सांस में परेशानी, सिरदर्द, थकावट जैसी परेशानियां सता रही हैं। दिल्ली की हवा में घुले जहर को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को राजधानी से दूरी बनाने की सलाह दे रहे है।

Delhi pollution

दिल्ली में आज सुबह AQI 399 रहा

दिल्ली-एनसीआर का AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार का एक्यूआई 411, वजीरपुर का 443, आरके पुरम का 422 और अलीपुर का एक्यूआई 432 दर्ज हुआ है। इसके अलावा एनसीआर इलाके में आज हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। यहां सबसे प्रदूषित शहर फरीदाबाद रहा। एनसीआर में नोएडा का एक्यूआई 353, ग्रेटर नोएडा का 336, गाजियाबाद का 361, गुरुग्राम का 331 और फरीदाबाद का 398 रहा। आने वाले दिनों में दिल्ली का प्रदूषण गंभीर और बेहद खराब की स्थिति के बीच झूलते रहने का अनुमान है।

End of Feed