Delhi AQI Update: गैस चैंबर बनी दिल्ली, हर तरफ स्मॉग ही स्मॉग, गंभीर श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

Delhi AQI Update: दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते दिनों मामूली राहत के बाद अब शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली की जहरीली हवा में सांस लेने मुश्किल हो गया है। तापमान में कमी के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है।

Delhi AQI Update: बीते दिनों मामूली सुधार के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का AQI 407 दर्ज किया गया है। बढ़ते प्रदूषण के साथ यहां स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ गई है। सांस लेने में परेशानी हो रही है। त्वचा और आंखों में जलन मचने लगी है। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली में ग्रैप-3 नियमों को लागू किया गया है, जिसके चलते कई कार्यों पर रोक लगा दी गई है, ताकि प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सके। इसके अलावा पानी का छिड़काव भी लगातार किया जा रहा है।

Delhi AQI

गैस चैंबर बनी दिल्ली, हर तरफ स्मॉग ही स्मॉग

स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली

दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। राजधानी कोहरे के साथ शहर स्मॉग की चादर में लिपटी हुई है। हर स्थान पर प्रदूषण ही देखने को मिल रहा है। बढ़ता एक्यूआई लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा है। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, गले में खराश समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed