दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, साइकिल को टक्कर मार झुग्गी में घुसी कार; दो की मौत

दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार साइकिल को टक्कर मारकर झुग्गी में घुस गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने 19 वर्षीय कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Delhi Accident: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिसके बाद सड़क किनारे बनी झुग्गी में घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस कार को एक किशोर चला रहा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Accident

फाइल फोटो

मृतकों की पहचान कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना जनकपुरी थाने को तड़के करीब साढ़े तीन बजे मिली। पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

End of Feed