महिलाओं के लिए 'अनसेफ' दिल्ली ! वारदातें ऐसी कि दरिंदगी भी कांप जाएं,डराएंगे अपराध और हादसों के ये नंबर

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jan 2, 2023, 04:35 PM IST

Delhi Accident Kanjhawala latest Update: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) 2021 के आंकड़ों के अनुसार देश के सभी मेट्रोपोलिटन शहरों में सबसे ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध दिल्ली में होते हैं। साल 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में 40 फीसदी इजाफा हुआ था।

Delhi Accident Kanjhawala latest Update:दिल्ली में एक बार फिर एक बेटी दरिंदों का शिकार हो गई। दरिंदगी ऐसी कि खुद दरिंदगी की भी रूह कांप जाएं। सुल्तानपुरी के कंझावला इलाके में तड़के सुबह 4 बजे के करीब बेटी का जब शव मिला तो उसी समय पुलिस को यह तो समझ आ गया होगा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं है। और हुआ भी वहीं, जब सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो दरिंदगी का वह रूप सामने आया, जिसकी कल्पना ही रोंगटे खड़ा कर देती हैं। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार लड़की का जब कार से एक्सीडेंट हुआ तो उसके बाद उसे 4-5 किलोमीटर तक कार घसीटती रही। इस दौरान लड़की के शरीर से कपड़े फटकर हट गए और उसने कराहते हुए दम तोड़ दिया।

सवाल यह उठता है कि अगर यह एक्सीडेंट है, तो कार में सवाल बैठे लोग इतने हैवान कैसे हो सकते हैं कि लड़की को 4-5 किलोमीटर तक घसीटते चले गए। और उनका यह मासूम दावा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कार में लड़की फंस गई है। यह किसी भी आम इंसान के लिए स्वीकार करना संभव नहीं है। इसी वजह से लोगों में आक्रोश है। और वह पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही यह कह रहे हैं कि दिल्ली में बेटियां अनसेफ क्यों हैं। सवाल इसलिए क्योंकि न केवल दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। बल्कि अकेले 2021 में 100 महिलाएं सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुकी हैं।

End of Feed