Delhi: रोहिणी में अचानक भरभरा कर गिरी इमारत, एक शख्स घायल

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में बुधवार को एक बिल्डिंग अचानक गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति का हाथ मलबे में दब गया। जिसे बाहर निकालकर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में फिलहाल किसी के भी दबे होने की आशंका नहीं है। घटनास्थल पर बिल्डिंग को ध्वस्त कर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

Delhi Commercial Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को तीन मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस घटना में एक घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। फिलहाल किसी के भी मलबे में फंसे होने की आशंका नहीं है।

Delhi Collapse

दिल्ली में बिल्डिंग गिरी

जर्जर हालत में थी बिल्डिंग

यह घटना रोहिणी के सेक्टर 7 में इलाके में हुई। मौके पर देखने से प्रतीत हो रहै है कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी है और जर्जर हालत में थी। बिल्डिंग गिरने की सूचना शाम को करीब 4:00 दिल्ली फायर सर्विसेज और पुलिस को कॉल करके दी गई। इस घटना में एक व्यक्ति का हाथ मलबे में फंस गया था। जिसे बाहर निकाल लिया गया है और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed