Delhi: AAP सरकार के मंत्री राजेन्द्र गौतम ने दिया इस्तीफा, हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 06:34 PM IST

rajendra pal gautam resign: दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, वो देवी-देवताओं को न मानने वाली शपथ को लेकर विवादों में घिर गए थे।

delhi miniter rajendra pal gautam resign: दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम दमी पार्टी सरकार के एक मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनपर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप है, जिसके चलते उनपर चौतरफा हमला हो रहा था और अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया। राजेंद्र गौतम AAP सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे, बताते हैं कि हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में कोई बौद्ध संत सैकड़ों लोगों को हिंदू धर्म से बौद्ध धर्म में प्रवेश दिला रहे थे इनमें AAP के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी थे, जो वीडियो सामने आया था उसमें सभी को यह कहते हुए सुना जा सकता था-'मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानूंगा। मैं राम-कृष्ण की पूजा नहीं करूंगा, मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा'

rajendra pal gautamresign

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है

इस वीडियो के सामने आने के बाद से विपक्ष मंत्री के साथ आप सरकार पर भी चौतरफा हमवालर था, जिसके बाद राजेंद्र पाल गौतम ने संडे को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

End of Feed