दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, बेरहमी से हत्या कर ढाबे के फ्रिज में छुपाई लड़की की लाश

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 14, 2023, 08:57 PM IST

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने के इलाके में एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है, बताते हैं कि लड़की की हत्या के बाद लाश को एक ढाबे के फ्रिज में छुपाया गया था।

KEY HIGHLIGHTS

  1. लाश के टुकड़े कर उसे एक ढाबे के फ्रिज में रखा था
  2. लड़की की लाश को एक ढाबे के फ्रिज से बरामद किया है
  3. आरोपी लड़के की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है

Girl Murder Case in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा घटनाक्रम में दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में श्रद्धा जैसा हत्याकांड सामने आया है, यहां भी हत्यारे ने ना सिर्फ बेरहमी से लड़की जिसका नाम निक्की यादव है उसकी हत्या की बल्कि उसकी लाश के टुकड़े कर उसे एक ढाबे के फ्रिज में रखा था, मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा है।

Delhi dead body in fridge

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने लड़की की लाश को एक ढाबे के फ्रिज से बरामद किया है, वहीं पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और उसने हत्या क्यों की इसे लेकर उससे पूछताछ जारी है।

End of Feed