Delhi Building Collapse: होली के दिन आज दिल्ली में एक हादसा हो गया। भजनपुरा के विजय पार्क में अचानक एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई और यहां लोगों की चीख-पुकार मच गई। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। देखें इस हादसे का वीडियो-
विजय पार्क में अचानक भरभराकर गिरी बिल्डिंग
#WATCH | Delhi: A building collapsed in Vijay Park, Bhajanpura. Fire department present at the spot, rescue operati… t.co/eG8IijH0CS
— ANI (@ANI) Mar 8, 2023
पुलिस ने भी की पुष्टि
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाया है और पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बिल्डिंग अचानक तेज धमाके के साथ भरभराकर गिर पड़ती है। इसके साथ ही लोगों की चीख-पुकार मच जाती है।वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग धीरे-धीरे सामने की ओर झुकने लगी। फिर कुछ ही सेकेंड में एक तेज आवाज के साथ ढह गई और मलबे में तब्दील हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और लोग चीख-पुकार मचाने लगे।
हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को फिलहाल मौके पर रवाना किया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि यह एक ग्राउंड प्लस तीनमंजिला इमारत थी। समय रहते बिल्डिंग में रहने वालों को बाहर कर दिया गया था। बिल्डिंग काफी पुरानी बताई जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
