कंझावाला कांडः टायर के बीच फंस गए थे लड़की के पैर, 5Km तक घिसटने के चलते टूटी रीढ़ की हड्डी, पसलियां भी निकलीं

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 2, 2023, 10:41 AM IST

Kanjhawala Accident in Delhi: इस बीच, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) चीफ स्वाति मालीवाल ने कहा- मैंने इस केस को लेकर दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। बकौल मालीवाल, ‘‘दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं।’’ उन्होंने इसके साथ ही कटाक्ष किया, ‘‘न्यू ईयर के मौके पर क्या सुरक्षा व्यवस्था थी?’’

Kanjhawala Accident in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के कंझावाला इलाके में हुए सड़क हादसे में कार से लगभग पांच किलोमीटर तक घसीटे जाने के बाद 20 साल की लड़की की जान चली गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि उसके चलते उसकी पीठ की हड्डी टूट गई और पसलियां तक बाहर निकल आईं। लड़की के कपड़े भी पूरी तरह फट गए थे और सिर से लेकर हाथ और पैर पर उसे चोटें आई थीं। हालांकि, पुलिस ने बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रविवार (एक जनवरी, 2023) को हुई इस चौंकाने वाली घटना के सिलसिले में मारुति बलेनो में यात्रा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया है और दो टूक पूछा है कि नए साल पर क्या सुरक्षा व्यवस्था की गई थी?

हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला शादी समारोहों में सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम करती थी। वह घटना वाली रात सुल्तानपुरी से अपने घर को स्कूटर से लौट रही थी। इसी बीच, वह हादसे का शिकार हुई और ड्राइवर के बगल वाली सीट की तरफ पहिए के नीचे पीछे की तरफ लड़की के पैर फंस गए थे, जबकि उसका चेहरा पहिए की ओर था।

End of Feed