DDA के एक्शन से मचा हड़कंप; श्रीश्याम कॉलोनी में 100 से अधिक मकानों को नोटिस, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

दिल्ली के कादीपुर क्षेत्र में, श्रीश्याम कॉलोनी के सौ से अधिक मकान मालिकों को DDA द्वारा 15 दिनों के भीतर अपने घर खाली करने का नोटिस दिया गया है। डीडीए का कहना है कि ये निर्माण अवैध हैं। वहीं, स्थानीय निवासियों का सवाल है कि कॉलोनी के निर्माण के समय डीडीए कहा थी?

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कादीपुर गांव की श्रीश्याम कॉलोनी में सौ से अधिक मकान मालिकों को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 15 दिनों के भीतर अपने घर खाली करने का आदेश दिया गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अगर इस समय सीमा के अंदर मकान खाली नहीं किए जाते हैं तो उनके ताले तोड़कर निर्माण ध्वस्त कर दिया जाएगा। DDA के मुताबिक, कॉलोनी में अवैध निर्माण हुआ है, जिसके लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि, स्थानीय निवासी पिछले छह से सात सालों से यहां रह रहे हैं।

DDA served notices to homeowners

डीडीए ने दिया मकान मालिकों को नोटिस (सांकेतिक फोटो)

लोगों ने सवाल उठाया है कि जब कॉलोनी का विकास हो रहा था, तब डीडीए के अधिकारी कहां थे? और अवैध निर्माण को रोकने में असफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस नोटिस के चलते कॉलोनी के निवासियों में चिंता का माहौल है। खासकर मजदूर वर्ग के कई लोगों ने अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर घर बनाए हैं और अब उन्हें उनके घरों के ध्वस्त होने का डर सता रहा है। स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है, और वे प्रशासन से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं।

End of Feed