DDA Flats: दिल्‍ली में डीडीए के फ्लैट लेना अब हुआ और भी आसान, छोटे प्‍लॉट व घर वाले लोगों का भी सपना होगा पूरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 02:09 PM IST

DDA Flats: दिल्‍ली में अब डीडीए फ्लैट्स खरीदने के लिए अब 67 स्‍क्‍वेयर मीटर साइज तक के छोटे प्‍लाट धारक भी आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा एक बड़ा फायदा यह भी मिलने वाला है कि हाउसिंग स्कीम के वेटिंग लिस्ट में भी अब पहले की तुलना में चार गुना लोग शामिल होंगे। इससे डीडीए फ्लैट आदवेकों की संख्‍या बढ़ने की उम्‍मीद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब 67 स्‍क्‍वेयर मीटर साइज तक के छोटे प्‍लाट धारक कर सकेंगे आदेवन
  • वेटिंग लिस्ट में भी अब पहले की तुलना में चार गुना बढ़ोत्‍तरी
  • छोटे प्‍लाट धारकों को मिलेगा डीडीए फ्लैट खरीदने का मौका


DDA Flats: दिल्‍ली वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब डीडीए फ्लैट्स खरीदने के लिए वे लोग भी अप्लाई कर सकेंगे, जिनके पास छोटे साइज के फ्लैट या प्लॉट हैं। अभी तक 100 स्क्वेयर मीटर से छोटे साइज के प्‍लाट धारक डीडीए फ्लैट्स अप्लाई करने के योग्य नहीं थे, लेकिन अब 67 स्क्वेयर मीटर साइज के फ्लैट और प्‍लाट धारक भी डीडीए की इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा एक बड़ा फायदा यह भी मिलने वाला है कि हाउसिंग स्कीम के वेटिंग लिस्ट में भी अब पहले की तुलना में चार गुना लोग शामिल होंगे।

dda flats

डीडीए फ्लैट्स

डीडीए अधिकारियों के अनुसार, हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर मिनिस्ट्री ने हालही में हाउसिंग रेगुलेशन 1968 में संशोधन किया है। इसमें कई नियमों को आसान बनाया गया है। अभी तक फ्लैट की तुलना में सिर्फ 25 प्रतिशत आवेदलकों की ही वेटिंग लिस्ट बनाई जाती थी, लेकिन अब स्कीम में शामिल कुल फ्लैट्स के 100 प्रतिशत लोगों की वेटिंग लिस्ट बनेगी। मतलब, अगर 100 फ्लैट हैं तो 200 लोगों की लिस्‍ट तैयार होगी। इसमें 100 लोगों को वेटिंग में रखा जाएगा। वेटिंग लिस्ट वाले लोगों को दूसरे आवेदकों से सरेंडर किए गए या कैंसल फ्लैट्स अलॉट किए जाते हैं। इन सुविधाओं के शुरू होने के बाद अब फ्लैट लेने वाले आवेदकों की संख्या में भी भारी इजाफा होने की संभावना है।

End of Feed