Delhi: दिल्ली के विकास को डीडीए के मास्टरप्लान-2041 से मिलेगी रफ्तार, ड्राफ्ट को मिली मंज़ूरी, जानें क्या है खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 04:43 PM IST

Delhi: राजधानी दिल्‍ली की सूरत बदलने वाली मास्टरप्लान-2041 के ड्राफ्ट को डीडीए से मंजूरी मिल गई है। यह मास्टरप्लान अगले 18 साल तक दिल्‍ली को वर्ल्‍ड लेवल सिटी बनने में मदद करेगा। इस ड्राफ्ट को दिल्‍ली के विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन इकोनॉमी, पर्यावरण, लैंड पूलिंग और इस शहर को रिजनरेट करने के मकसद से तैयार किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ड्राफ्ट को भेजा गया मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर
  • मंजूरी मिलते ही जारी कर दिया जाएगा इसका नोटिफिकेशन
  • ड्राफ्ट मास्टरप्लान-2041 को 10 चैप्टर में बांट कर होगा विकास


Delhi: राजधानी दिल्‍ली की सूरत बदलने वाली है। डीडीए ने मास्टरप्लान-2041 के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। यह मास्टरप्लान अगले 18 साल तक दिल्‍ली के विकास को गति देने और इस शहर को डेवलप करने में मदद करेगा। मास्‍टरप्‍लान ड्रॉप्‍ट को मंजूरी देने के लिए एलजी वीके सक्सेना की अध्‍यक्षता में बैठक हुई थी। एलजी ने कहा कि इस मास्‍टरप्‍लान को दिल्‍ली के विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन इकोनॉमी, पर्यावरण, लैंड पूलिंग और इस शहर को रिजनरेट करने के मकसद से तैयार किया गया है। डीडीए से मंजूरी के बाद अब इस ड्राफ्ट को मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर के पास भेजा गया है, वहां से मंजूरी मिलते ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

Delhi Masterplan-2041

दिल्‍ली के विकास को मास्टरप्लान-2041 देगा गति

बता दें कि राजधानी दिल्‍ली के ड्राफ्ट मास्टरप्लान-2041 को 10 चैप्टर में बांटा गया है। इस मास्‍टरप्लान के तीन प्रमुख लक्ष्य हैं। सबसे पहला यहां के करोड़ों लोगों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाना, शहर की इकोनॉमी को बढ़ाना और इस शहर को रहने के लिहाज से विश्‍व के अच्छे शहरों की तरह डेवलप करना है। इस मास्‍टर प्‍लान में शहर की हरियाली और वातावरण पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें दिल्‍ली के बायोडायवर्सिटी पार्क, झीलों और तलाबों को पुनर्जीवित करना, नालों को कवर कर उन्‍हें सुंदर बनाने और साइकलिंग और पैदल चलने वाले लोगों को बेहतर रास्‍ता देने की योजना तैयार की गई है।

End of Feed