Metro Phase 4: दिल्‍ली में पिंक लाइन विस्तार के साथ बन रहा देश का पहला मेट्रो रिंग कॉरीडोर,यहां के लोगों को होगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 02:57 PM IST

Metro Phase 4: दिल्‍ली मेट्रो फेज-4 के तहत इस समय पिंक लाइन का विस्‍तार कर मेट्रो का रिंग कॉरिडोर बना रही है। यह देश का इकलौता कॉरिडोर होगा। पिंक लाइन पर मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच 12.55 किलोमीटर लाइन पर वर्ष 2025 से मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसका फायदा राजधानी के लाखों यात्रियों को मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 70 किमी का होगा देश का पहला रिंग कॉरिडोर
  • इस कॉरिडोर से रिंग रोड सहित कई मार्केट होंगे कनेक्‍ट
  • मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच बन रही नई लाइन


Metro Phase 4: राजधानी दिल्‍ली के लोगों को जल्‍द ही मेट्रो का रिंग कॉरिडोर मिलने वाला है। यह देश का इकलौता कॉरिडोर होगा। डीएमआरसी के अनुसार, मेट्रो फेज-4 के तहत तीनों कॉरिडोर का करीब 35 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पिंक लाइन पर मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच सबसे पहले 12.55 किलोमीटर लाइन पर मेट्रो का परिचालन शुरू किया जाएगा। दिल्‍ली मेट्रो ने इस लाइन पर 2025 में मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्‍य रखा है। इस लाइन के विस्तार के साथ ही देश और दिल्‍ली में 70 किमी का पहला रिंग कॉरिडोर तैयार हो जाएगा। इस कॉरिडोर के बनने के बाद जहां रिंग रोड के आसपास रहने वालों लोगों को मेट्रो की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं नई तकनीक से लैस मेट्रो फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर बगैर चालक के दौड़ेगी।

Pink Line Metro Extension

दिल्‍ली का पिंक मेट्रो लाइन

पिंक लाइन के विस्तार के तहत मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच बन रहे इस लाइन के लिए यमुना नदी पर पुल का भी निर्माण चल रहा है। यह पुल सिग्नेचर ब्रिज के पास बन रहा है। इस कॉरिडोर से पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली का पूरा हिस्‍सा मेट्रो से कनेक्‍ट हो जाएगा। इसके अलावा तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर और आरके आश्रम-जनकपुरी(पश्चिम) पर भी मेट्रो निर्माण का कार्य शुरू किया जा चुका है। इसे भी वर्ष 2025 में शुरू होने की उम्‍मीद है।

End of Feed