Delhi: मयूर विहार में जल संकट; निवासियों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा जल बोर्ड

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-एक के पॉकेट-दो में दूषित पानी की आपूर्ति ने स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। नलों से काला और बदबूदार पानी निकलने की शिकायतें दो महीने से लगातार जारी हैं। लोग आरोप लगा रहे हैं कि पीने के पानी में सीवर का गंदा पानी मिल रहा है।

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-एक के पॉकेट-दो में दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जैसे ही वे नल खोलते हैं, काला और बदबूदार पानी निकलता है। उनका आरोप है कि पीने के पानी की पाइपलाइन में सीवर का गंदा पानी मिल रहा है और यह समस्या पिछले दो महीने से बनी हुई है।

Contaminated Water Supply in Mayur Vihar Phase-1

मयूर विहार फेज-1 में दूषित जलापूर्ति (Photo: iStock)

स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज करवाई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने और घरेलू जरूरतों के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। जल बोर्ड की ओर से टैंकर की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

End of Feed