Vande Bharat Express: देश के इन आठ रूट्स पर दौड़ती है वंदे भारत ट्रेन, जानें सबका किराया और रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 02:13 PM IST

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्‍सप्रेस अभी पटरी पर दौड़ने वाली देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में की थी। इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों को अभी देश के आठ रूट्स पर चलाया जा रहा है। आइये इन ट्रेन के रूटस से लेकर किराया तक की पूरी जानकारी लें।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने वर्ष 2019 में की थी इन ट्रेनों की शुरुआत
  • ये सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें दौड़ती हैं 160 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से
  • अभी आठ वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं देश की पटरी पर


Vande Bharat Express: देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। यह अभी पटरी पर दौड़ने वाली देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन है। देश में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और रेलवे यात्रा को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 इन सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों को शुरू किया था। इसके बाद से अब तक देश के अलग अलग हिस्से में इस समय आठ वंदे भारत ट्रेनें रोजाना पटरी पर रफ्तार भर रही हैं। इन वंदे भारत ट्रेनों में ऑन बोर्ड इंफोटेनमेंट, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, स्लाइडिंग दरवाजे जैसी कई कई खासियत मिल जाएगी। ये ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ती हैं। आइये इनके रूट्स से लेकर किराया तक की पूरी जानकारी लें।

Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन

नई दिल्ली से वाराणसी

देश की पहली वेंद भारत एक्‍सप्रेस ट्रन की शुरूआत 18 फरवरी, 2019 को दिल्‍ली से वाराणसी के बीच हुई थी। यह ट्रेन बीच में प्रयागराज और कानपुर में रुकती है। यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलती है। दिल्ली से वराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर कार में सफर करने के लिए 1,670 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर करने के लिए 3,075 रुपये देने होंगे।

नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी माता कटरा

नई दिल्ली से कटरा के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस 5 अक्टूबर, 2019 को शुरू हुई। यह ट्रेन जम्मू तवी, लुधियाना और अंबाला कैंट में रुकती है। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर यह सप्ताह में छह दिन चलती है। इस ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया 1,545 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,805 रुपये है।

मुंबई से गांधीनगर

तीसरी वंदे भारत ट्रेन 30 सितंबर 2022 को मुंबई और गांधीनगर के बीच शुरू हुई यह सूरत वडोदरा और अहमदाबाद में भी रुकती है। यह ट्रेन छह घंटे से भी कम समय में अपना सफर पूरा करती है। दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन शनिवार और रविवार छोड़ सभी दिन चलती है। इसके एसी चेयर कार का टिकट 1,320 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,415 रुपये है।

नई दिल्ली से अंब अंदौरा

चौथी वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत नई दिल्ली से अंब अंदौरा के बीच 13 अक्टूबर 2022 को हुई। यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब रूकती है। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलती है। इसके एसी चेयर कार की कीमत 1,155 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,065 रुपये है।

चेन्नई-मैसूर वंदे भारत ट्रेन

देश की पांचवी वंदे भारत ट्रेन 10 नवंबर 2022 को चेन्नई-मैसूर रूट पर शुरू हुई। इस रूट पर यह ट्रेन सप्‍ताह में कुल पांच दिन चलती है और बीच में बेंगलुरु रेलवे स्‍टेशन पर रूकती है। इसके एसी चेयर कार की टिकट 1,270 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,290 रुपये है।

बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत

देश की छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत नागपुर से बिलासपुर के बीच 11 दिसंबर, 2022 को हुआ। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सप्‍ताह में छह दिन चलती है और बीच में गोंदिया, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव स्‍टेशन पर रूकती है। इसके एसी चेयर कार का किराया 1,565 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,825 रुपये है।

हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत

सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच 30 दिसंबर 2022 को हुई। यह ट्रेन बुधवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलती है। इसके एसी चेयर कार का किराया 1,240 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,240 रुपये है।

सिकंदराबाद से विशाखापट्टन वंदे भारत

देश की आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिकंदराबाद से विशाखापट्टन रूट पर 15 जनवरी 2023 में शुरू की गई। यह‍ ट्रेन सिकंराबाद से चलकर राजमुंदरी, विजयवाड़ा, खम्मम और वारंगल होते हुए विशाखापट्टन पहुंचती है। इस रूट पर यह ट्रेन रविवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। इसके एसी चेयर कार में सफर करने पर 1,665 रुपये किराया और एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर करने पर 3,120 रुपये किराया देना होगा।

End of Feed