CM Rekha Gupta Attacked: गुजरात का निवासी है आरोपी; मां बोली- पशु प्रेमी है बेटा, डॉग वाले मुद्दे से काफी दुखी था

आज 20 अगस्त की सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने आवास पर जनसुनवाई में भाग ले रही थीं। इस दौरान वह जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनती और सुलझाती हैं। इसी समय एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस की हिरासत में हमलावर ने स्वयं को गुजरात में राजकोट का निवासी बताया है।

राजेश खिमजी भाई सकरिया जी हां, सूत्रों के मुताबिक यह वही शख्स है जिसने आज यानी बुधवार 20 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। हालांकि, उसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। हमलावर को दिल्ली पुलिस ने तुरंत ही पकड़कर हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ जारी है। इस दौरान पूछताछ में हमलावर ने अपना नाम राजेश खिमजी भाई सकरिया बताया। उसने बताया कि वह गुजरात में राजकोट का रहना वाला है और उसकी उम्र 41 साल है।

Rekha-gupta-Rajesh-Khimji

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उन पर हमला करने वाला आरोपी

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के आवास पर जनसुनवाई के दौरान उन पर हमला सीएम की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक है और इसकी आंतरिक जांच करवाएगी। जांच में पता लगाया जाएगा कि किसकी लापरवाही से आरोपी मुख्यमंत्री के इतने करीब तक पहुंच गया। पुलिस कमिश्नर की निगरानी में इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।

End of Feed