Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड के 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे शख्स की हुई मौत, NDRF की टीम ने बाहर निकाल शव

Delhi News: केशोपुर मंडी में दिल्ली जल बोर्ड प्लांट में एक बच्चा गिर गया है, जिसे बाहर निकालने का प्रयास जारी है। जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ NDRF और फायर सर्विस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

Delhi News: दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट में 40 फुट गहरे बोरवेल में एक शख्स के गिरने की जानकारी सामने आई है। देर रात कॉल के माध्यम से शख्स के बोरवेल में फंसे होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की टीम ने शख्स को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। बचाव अभियान कई घंटे से जारी है, लेकिन अभी तक तक शख्स को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली थी। लंबे समय की मेहनत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने जल बोर्ड के बोरवेल में गिरे शख्स को बाहर निकाल लिया और उसे अस्पताल ले जाया गया है। बोरवेल से निकाले गए शख्स की मौत हो गई है। इस शख्स की उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Child Fell in Delhi Jal Board 40 Feet Deep Borewell

दिल्ली जल बोर्ड के 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा

बच्चे को निकालने के लिए खोदा जाएगा बोरवेल

बोरवेल में गिरे शख्स को बाहर निकालने के लिए सबसे पहले रस्सी का प्रयोग किया गया था। एनडीआरएफ की टीम के रस्सी की सहायता से शख्स को बाहर निकालने का प्रयास असफल हो गया है। जानकारी के अनुसार, शख्स 40 फुट की गहराई में गिरा है, इसके लिए उसे बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है।

End of Feed