Delhi NCR में वायु प्रदूषण से वचाव का कदम, पराली को ईंधन के रूप में जलाने के CAQM के प्रयास

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सक्रिय कदम उठाए हैं। आयोग ने हरियाणा और पंजाब की सरकारों को निर्देश दिया है कि वे एनसीआर के बाहर स्थित जिलों में ईंट भट्टों के संचालन में धान की पराली को ईंधन के रूप में अपनाने की व्यवस्था करें।

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है, जिसका मुख्य कारण हरियाणा और पंजाब में धान की पराली जलाना है। इस समस्या के समाधान के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने आवश्यक कदम उठाए हैं। आयोग ने इन राज्यों की सरकारों को निर्देश दिया है कि वे एनसीआर से बाहर स्थित ईंट भट्टों और चीनी मिलों में पराली को ईंधन के रूप में जलाने के वैकल्पिक तरीकों पर ध्यान दें।

CAQM efforts to burn stubble as fuel

पराली को ईंधन के रूप में जलाने का कदम

सीएक्यूएम का उद्देश्य खुले में फसल अवशेषों को जलाने की प्रथा को समाप्त करना और औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छ, टिकाऊ ईंधन विकल्पों को बढ़ावा देना है। हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण हैं, इसलिए आयोग ने इन राज्यों के ईंट भट्टों को धान की पराली आधारित छर्रों या ब्रिकेट्स के सह-फायरिंग को अपनाने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed