दिल्ली : पतंग ने काटी जिंदगी की डोर, खेलते-खेलते नाले में समाया बच्चा; डेडबॉडी बरामद

दिल्ली के वेलकम इलाके में पतंग उड़ाने के दौरान एक बच्चा नाले में गिर गया। पर्याप्त रोशनी ना होने के कारण देर रात तक रेस्क्यू नहीं किया जा सका था। हालांकि, सुबह गोताखोरों ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर बच्चे के शव को बरामद किया है।

दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार शाम पतंग पकड़ने की कोशिश में सात साल का एक बच्चा खुले नाले में गिर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़के की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया, जिसे बाद में अंधेरे के कारण रोकना पड़ा। हालांकि, शनिवार की सुबह गोताखोरों ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर बच्चे के शव को बरामद कर लिया है।

Deaths

(सांकेतिक फोटो)

पतंग का पीछा करते हुए नाले में गिरा बच्चा

अधिकारी के मुताबिक, यह घटना लकड़ी मार्केट पुलिया के पास हुई, जहां लड़का खेल रहा था। लड़के की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। हमें शाम को एक बच्चे के नाले में गिरने की सूचना मिली। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि लड़का पतंग का पीछा करते हुए नाले में गिर गया था।

End of Feed