Delhi News: मुखर्जीनगर में दिनदहाड़े लड़की पर चाकू से किया हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार; यहां देखें वीडियो

Delhi News: दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में एक युवक ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Delhi News: दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में दिनदहाड़े एक युवक ने एक लड़की पर चाकू से कई बार हमला किया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने आरोपी युवक को रोककर कर उसे पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका देख फरार हो गया। लोगों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 22 वर्षीय अमन नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान दुकान के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अब खतरे से बाहर है।

Delhi Crime

मुखर्जीनगर इलाके में लड़की को चाकू मारने वाला युवक गिरफ्तार

यहां देखें वीडियो

चाकू से लड़की पर वार करने की ये वारदात शुक्रवार की है। पुलिस ने वारदात के अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि किस प्रकार आरोपी ने लड़की पर अचानक अटैक कर दिया और उस पर चाकू से कई बार वार किया। आसपास के लोगों के बीच में आने पर आरोपी ने उन पर भी वार करने की कोशिश की और मौका देख वहां से फरार हो गया।

End of Feed