दिल्ली के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी; E-Mail में दहशतगर्दों ने लिखीं डरावनी बातें; सिक्योरिटी अलर्ट

दिल्ली में करीब 20 स्कूलों को बम की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता के साथ जांच में जुटी हैं।

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों और तीन कॉलेजों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गईं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस और विभिन्न त्वरित प्रतिक्रिया प्राधिकारियों ने तलाश और निकासी अभियान चलाया। इन संस्थानों को ईमेल के माध्यम से धमकियां मिलने पर पुलिस, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्तों के साथ तथा अग्निशमन विभाग के कर्मी स्कूलों और कॉलेजों की ओर रवाना हुए।

Bomb Threats to 20 Schools in Delhi

दिल्ली के 20 स्कूलों को बम की धमकी (Photo: iStock)

हालांकि, पीटीआई भाषा के मुताबिक, करीब 45 स्कूल शामिल हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों से प्राप्त नवीनतम जानकारी के अनुसार जिन तीन कॉलेजों को ऐसी धमकियां मिली हैं, वे हैं इंद्रप्रस्थ (आईपी) महिला कॉलेज, हिंदू कॉलेज और उत्तरी दिल्ली स्थित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी)। इससे पहले कई जिलों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

End of Feed