दिल्ली में लगातार तीसरे दिन आई स्कूल में बम की धमकी, मौके पर पहुंची सुरक्षा टीमें

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 7 स्थित एक स्कूल को शुक्रवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, यह सूचना सुबह करीब 7 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 7 स्थित एक स्कूल को शुक्रवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, यह सूचना सुबह करीब 7 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दिल्ली के स्कूलों में बम होने की धमकी का यह लगातार तीसरा दिन है। मंगलवार को छोड़कर इस पूरे सप्ताह यह सिलसिला चला है।

delhi school bomb threat

कल की धमकी के बाद एक स्कूल का दृश्य (ANI)

स्कूल में बम की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच अभियान शुरू किया। फिलहाल बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

End of Feed