Delhi Blast: दिल्ली में धमाकों का दर्द, 1996 से अब तक कितनी बार दहली राजधानी, 2001 में संसद पर हुआ आतंकी हमला

दिल्ली में लाल किले के पास आज यानी सोमवार 10 नवंबर की शाम जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद यहां कई गाड़ियों में आग लग गई। धमाके में 8 लागों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल है। हालांकि, इस धमाके के आतंकी घटना होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। चलिए जानते हैं दिल्ली में अब तक हुए आतंकी हमलों के बारे में।

दिल्ली के लालकिला इलाके में आज यानी सोमवार 10 नवंबर की शाम एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास कई गाड़ियों में आग लग गई। मिल रही सूचना के अनुसार 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस धमाके में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 24 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर NIA और NSG की टीम को रवाना कर दिया गया है। स्पेशल सेल की टीम भी मौके पर है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमाका आतंकी घटना है या कुछ और। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी इस मामले पर फिलहाल कुछ कहने से इनकार कर दिया है। चलिए जानते हैं दिल्ली में कब-कब बड़े आतंकी हमले हुए हैं।

Delhi Blast History.

दिल्ली में कब-कब हुए आतंकी हमले, यहां देखें पूरी लिस्ट

देश की राजधानी दिल्ली में बम धमाकों और आतंकी हमले का पुराना इतिहास रहा है। हालांकि, ये भी सच है कि फरवरी 2012 के बाद दिल्ली में किसी तरह की आतंकी घटना नहीं हुई है। 13 साल बाद दिल्ली में एक बार फिर धमाके ने हर किसी को हिलाकर रख दिया।

End of Feed