Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो गेट के पास कार में धमाका; 8 की मौत, NCR समेत आसपास के राज्यों में भी अलर्ट

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिससे आसपास की कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल मामले से जुड़े हर पहलू की जांच जारी है।

Delhi Blast: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 की सोमवार शाम एक जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी कुछ गाड़ियों में भी आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत गई और 24 अन्य घायल हो गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, उन्हें कार में हुए विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में सिलेंडर या कार की बैटरी में विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और स्पेशल सेल की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है। एहतियातन इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

Car Blast Near Lal Qila Metro Gate No. 1 (Photo: ANI)

लाल किला मेट्रो गेट नंबर 1 के पास कार में धमाका (फोटो: ANI)

8 लोगों की मौत

ताजा रिपोर्टों के अनुसार, घटना में घायल हुए 15 लोगों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 8 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। तीन की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि एक मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने इस जानकारी की पुष्टि की है। कुल मिलाकर, इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 लोगों के घायल होने की खबर है। ऐसे में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है, साथ ही दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की जा चुकी थीं। पूरे इलाके को पुलिस द्वारा कार्डोंन ऑफ किया गया है और सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट बहुत तेज हुआ। दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। फोरेंसिक, टेक्निकल एक्सपर्ट और NIA की टीम मौके पर मौजूद है।

End of Feed