शराब नीति के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएगी भाजपा, 23 को करेगी विधानसभा घेराव

  • Authored by: अमित गौतमEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 15, 2023, 03:16 PM IST

भाजपा नेता 21 मार्च को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल ने बताया, 23 मार्च को विधानसभा का घेराव करके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की जाएगी।

Delhi Liquor Scam: कथित शराब घोटाले के खिलाफ भाजपा 16 मार्च से जन जागरण अभियान की शुरुआत करेगी, जो 26 मार्च तक चलेगा। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा पिछले 15 दिनों से अरविंद केजरीवाल के त्यागपत्र को लेकर आंदोलन कर रही है। भाजपा शुरु से ही यह बात कहती रही है कि शराब घोटाले के मुख्य सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं। जिस कमेटी में इस नीति की मंजूरी दी गई उसकी अध्यक्षता खुद केजरीवाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के 123 वार्ड में शराब के ठेके खोलने की अनुमति नहीं होने के बावजूद वहां ठेके क्यों खोले ?

Delhi-BJP

शराब नीति के खिलाफ BJP चलाएगी जन जागरण अभियान

बिधूड़ी ने आगे कहा कि देश का कानून दिल्ली सरकार को यह स्वीकृति नहीं देता कि शराब की बिक्री 10 बजे से बढ़ाकर 3 बजे तक कर दिया जाये। जबकि, इसके लिए पहले दिल्ली पुलिस से अनुमति और एन.ओ.सी. लेनी होगी, लेकिन केजरीवाल ने बिना अनुमति लिए समयावधि बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब शराब घोटाले में चुप नहीं बैठने वाली है और जब तक केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते हैं तब तक भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

End of Feed