छह माह में ही दिल्ली को बर्बाद कर भाजपा ने लोगों को एहसास करा दिया कि AAP सरकार बहुत अच्छी थी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इनसे समझौता कराने का सुझाव लेकर मेरे पास कई लोग आते हैं। लेकिन समझौते की राजनीति नहीं चलती। यह सोचना ही गलत है कि बंद कमरे में कोई समझौता हो जाएगा और जनता को पता नहीं चलेगा। वास्तविकता ये है कि ऐसा होता नहीं है। जनता को सब पता चलता है। जनता बेवकूफ नहीं है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी के विधायकों, पार्षदों और पूर्व प्रत्याशियों से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ट्रम्प के टैरिफ, फर्जी केस बनाकर ‘‘आप’’ नेताओं के उत्पीड़न और दिल्ली में बदहाल शासन व्यवस्था को लेकर भाजपा और पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हम इस देश के लिए अपना सिर कटा देंगे, लेकिन सत्ता, पार्टी या परिवार के लिए किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। ट्रम्प ने 50 फीसद टैरिफ लगा दिया और मोदी जी ट्रम्प के आगे घुटने टेक कर बैठे हैं। पूरा देश जानता है कि उन्होंने एक आदमी के लिए पूरे देश को गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के बीच गठबंधन है। भाजपा ने हमारे नेताओं को तो फर्जी केस में जेल भेज दिया, लेकिन नेशनल हेराल्ड जैसे मामले के बाद भी गांधी परिवार का कोई जेल नहीं गया। भाजपा ने छह माह में ही दिल्ली को बर्बाद करके लोगों को एसहास करा दिया कि ‘‘आप’’ की सरकार बहुत अच्छी थी।

kejriwal.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो- AAP)

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी ने रेड की। सुबह करीब सवा सात बजे ईडी वाले और पूरे दिन छानबीन की, बयान दर्ज किया और शाम को लगभग आठ बजे तक उन्होंने बयान को अंतिम रूप दे दिया। ईडी के अफसर वापस जाने को तैयार थे, तभी उनका नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट डायरेक्टर ने सौरभ भारद्वाज का दर्ज किया गया बयान अपने वरिष्ठ अधिकारी को भेजा और उससे बयान पर राय मांगी। यहीं से सारी कहानी शुरू हुई और रात के तीन बज गए। ईडी वाले दोबारा सौरभ भारद्वाज के पास आए और कहा कि यह बयान बहुत लंबा है। इसका कोई काम का नहीं है। लिहाजा इसमें से अनावश्यक हिस्सा हटा देते हैं। सौरभ भारद्वाज ने अफसर का विरोध करते हुए कहा कि यह मेरा बयान है और इसे आप बदल नहीं सकते। सौरभ भारद्वाज ने बयान में विस्तार से बताया कि अस्पताल निर्माण को गति देने के लिए कब-कब उन्होंने मीटिंग की और अफसरों को क्या-क्या दिशा-निर्देश दिए। यह सारे सबूत सौरभ भारद्वाज के पक्ष में थे, लेकिन ईडी अफसर ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है, इन्हें हटा देते हैं, लेकिन सौरभ भारद्वाज ने बयान में कोई भी हिस्सा हटाने के लिए मना कर दिया।

End of Feed