Delhi-Agra Highway Accident: दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जहां एक बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उसके ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है।
दिल्ली-आगरा हाईवे पर हादसा
ये भी पढ़ें - Kanpur-Lucknow Expressway: हाथ मिलाने को तैयार राजधानी-मैनचेस्टर, खुलने वाला है 63KM लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
सड़क किनारे पंचर खड़ा था ट्रक
यह हदासा थाना जैत इलाके के सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास हुआ। ट्रक सड़क किनारे पंचर हालत में खड़ा था। जिससे बाइक बुरी तरह टकरा गई। मृतक दंपत्ति की पहचान पूजा और विनीत के रूप में हुई है, वे अलीगढ़ के रहने वाले थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
