दिल्ली एम्स में 90 सेकंड्स में गर्भ में ही भ्रूण की सर्जरी, पीएम मोदी ने दी बधाई

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Mar 16, 2023, 10:12 AM IST

Delhi AIIMS Fetus heart surgery: दिल्ली एम्स के खाते में कामयाबी की कमी नहीं है। कामयाबी के पन्नों में एक नया अध्याय तब जुड़ा जब गर्भ में ही भ्रूण के दिल की सर्जरी की गई।

Delhi AIIMS Fetus heart surgery: देश का जाना माना अस्पताल एम्स जहां रोजाना देश के अलग अलग कोनो से लाखो लोग इलाज के लिए पहुंचे है एक बार फिर से चर्चा में है।Aiims के डॉक्टरों ने एक बड़ी सर्जरी की जो केवल 90 सेकंड्स में पूरी की गई। आपको बता दें डॉक्टरों ने पहली बार गर्भ में ही भ्रूण की सर्जरी की। प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स के डॉक्टरों को सर्जरी के लिए बधाई भी दी है और ट्वीट कर कहा की भारतीय डॉक्टर्स में पर गर्व है।दिल्ली एम्स में पहली बार गर्भ में ही भ्रूण की सर्जरी की गई है। 28 साल की गर्भवती महिला को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था बताया दे की पहले कई बार प्रेगनेंसी में रिस्क के कारण 3 बार महिला का गर्भपात हो चुका था। तीसरी बार बच्चे का जन्म के 20 दिन बाद बच्चे की मौत हो गई थी।

delhi aiims

दिल्ली एम्स में भ्रूण के दिल की सफल सर्जरी

पीएम मोदी ने दी बधाई

डॉक्टरों ने कैसे की ये सर्जरी?

फीटल मेडिसन की एक्सपर्ट डॉ. वत्सला डडवाल और कार्डियोलोजिस्ट डॉ. रामा की टीम ने इस सर्जरी को किया है।एम्स के डॉक्टरों ने सुई की मदद से गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के हार्ट वॉल्व को खोलने के लिए वहां तक बैलून पहुंचाया,डॉक्टर्स ने समय से महिला को एनेस्थिसिया दिया क्योंकि कुछ मिनट के लिए मां और बच्चे के मूवमेंट को रोकना जरूरी होता है। इस पूरे प्रक्रिया को बैलून डायलेशन कहा जाता है। डॉक्टर्स के सामने बड़ी चुनौती थी कि इस पूरी प्रक्रिया को 90 सेकेंड्स में सफलतापूर्वक किया जाए। एम्स में सर्जरी के लिए 90 घंटे की तैयारी के बाद एम्स अस्पताल के करीब 25 डॉक्टरों और टेक्निशियंस की टीम ने इस सर्जरी को अंजाम दिया और 90 घंटे सेकंड्स में इसे पूरा किया।

End of Feed