दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली वितरण कंपनियों को दी जा रही सब्सिडी का ऑडिट कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी सोमवार (27 मार्च, 2023) को राष्ट्रीय राजधानी की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने दी। दोपहर को पत्रकार सम्मेलन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना रोकने के लिए बड़ी साजिश हो रही है, जबकि सीएम और ऊर्जा मंत्री को मामले से जुड़ी फाइलें नहीं दिखाई जा रही हैं।
दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी। (फाइल)
मीडिया के सामने उन्होंने कहा- सीएम ने बिजली वितरण कंपनियों को दी जा रही सब्सिडी का ऑडिट कराने का आदेश दिया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है।
दिल्लीवासियों की FREE बिजली रोकने की साज़िश!Media से पता चला कि LG ने Bijli Subsidy पर Delhi Govt को कुछ संज्ञान… t.co/QyLUFnLQXA
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
वह आगे बोलीं कि भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की समिति में शामिल एजेंसियां ऑडिट करेंगी। साथ ही इस बारे में निर्देश दो से तीन दिन में जारी किए जाएंगे। उन्होंने आगे दावा किया, ‘‘ केजरीवाल सरकार की मुफ्त बिजली योजना को रोकने के लिए उच्च स्तर पर व्यापक साजिश रची जा रही है। उससे जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को नहीं दिखाई जा रहीं... यह दर्शाता है कि कोई गड़बड़ है।’’
CM @ArvindKejriwal ने DERC को Order दिया — Power Discoms का CAG Audit करोबिजली बनाने वाले DISCOMS ने दिल्ली सरकार… t.co/wuhNEhq4pj
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ डिस्कॉम बोर्ड से पहले सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों को हटा दिया गया और अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिजली वितरण कंपनियों के साथ उपराज्यपाल की मिलीभगत है।’’ हालांकि, उपराज्यपाल ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
Free बिजली के लिए जो पैसे दिए गए, उनका Special Audit @ArvindKejriwal सरकार करवा रही हैक्यों?LG साहब ऐड़ी चोट का… t.co/IKXA80Nx5w
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
दिल्ली की कबीना मंत्री के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बिजली वितरण कंपनियों को दी जा रही सब्सिडी के ऑडिट का आदेश दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पैसे का उपयोग कैसे किया जा रहा है और क्या कोई विसंगतियां हैं। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
