Himalaya Darshan in Uttarakhand under Rs 1thousand: क्रिसमस के बाद अब हर कोई नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। साल के इस वक्त को हॉलीडे सीजन भी कहा जाता है। इस दौरान हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जाता है। नए साल का जश्न मनाने के लिए हिल स्टेशन एक फेवरेट डेस्टिनेशन बन गया है। हिमालय की बर्फ से लकदक चोटियां, पहाड़ों की खूबसूरती आपके नए साल के दोगुना कर देगी। यदि आप दिल्ली या फिर एनसीआर में रहते हैं तो आप एक हजार रुपए से भी कम बजट में उत्तराखंड की कुछ चुनिंदा जगहों से हिमालय दर्शन कर सकते हैं।
Himalaya Darshan
दिल्ली से उत्तराखंड के कई शहरों की दूरी मात्र चार से पांच घंटे की रह गई है। यदि आप हिमालय दर्शन करना चाहते हैं तो उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित धानाचूली एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। धानाचूली में आपको हिमालय का 180 डिग्री व्यू मिलेगा। धानाचूली जाने के लिए आपको दिल्ली से हल्द्वानी जाना होगा। हल्द्वानी से आप डायरेक्ट धानाचूली की बस ले सकते हैं। दिल्ली से हल्द्वानी महज पांच घंटे में पहुंच सकते हैं। वहीं, हल्द्वानी से धानाचूली जाने के लिए लगभग डेढ़ से ढाई घंटे लगते हैं।
रामगढ़ और मुक्तेश्वर
नैनीताल जिले में भवाली शहर के पास रामगढ़ है। यहां से हिमालय की कई चोटियों के दर्शन कर सकते हैं। ये जगह सेब, बुरांश, आड़ू, पुलम, खुमानी और काफल जैसी फल और फूल के लिए फेमस है। गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर ने यहां पर आश्रम की स्थापना की थी। रामगढ़ के अलावा मुक्तेश्वर में भी आप हिमालय दर्शन कर सकते हैं। रामगढ़ और मुक्तेश्वर जाने के लिए आप दिल्ली एनसीआर से ट्रेन या कार के जरिए हल्द्वानी आ सकते हैं। हल्द्वानी से रामगढ़ और मुक्तेश्वर की दूरी लगभग डेढ़ से दो घंटे है।
रानीखेत और कौसानी
हिमालय दर्शन के लिए उत्तराखंड में स्थित रानीखेत और कौसानी काफी अच्छा ऑप्शन है। इन दोनों ही जगह से आप हिमालय का 360 डिग्री व्यू देख सकते हैं। रानीखेत उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है।
कौसानी को गांधीजी ने मिनी स्विट्जरलैंड कहा था। कौसानी में आप नंदा देवी से लेकर पंचाचूली रेंज के दर्शन कर सकते हैं। रानीखेत और कौसानी जाने के लिए दिल्ली से हल्द्वानी या रामनगर के जरिए जा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
