BBC Documentary पर बैन को SC में चुनौतीः बिफरे रीजीजू- वे सिर्फ टॉप कोर्ट का वक्त कर रहे 'बर्बाद'

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 30, 2023, 11:22 PM IST

BBC Documentary on Narendra Modi: सुप्रीम कोर्ट इस डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अगले सप्ताह सोमवार को सुनवाई करेगा। बेंच ने बताया, ‘‘इस पर छह फरवरी (सोमवार) को सुनवाई की जाएगी।’’

BBC Documentary on Narendra Modi: गुजरात दंगों (2002 में) पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (वृत्तचित्र) पर बैन के केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वालों पर केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने जुबानी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ऐसा कर के वे लोग टॉप कोर्ट के कीमती समय को ‘‘बर्बाद’’ करते हैं। सोमवार (30 जनवरी, 2023) को रीजीजू ने सीनियर पत्रकार एन राम, वकील प्रशांत भूषण और अन्य की ओर से वृत्तचित्र ‘‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चशन’’ पर पाबंदी लगाने के केंद्र के फैसले को टॉप कोर्ट में चुनौती देने पर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी।

Kiren Rijiju

BBC Documentary Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किरेन रीजीजू। (फाइल)

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस तरह वे माननीय उच्चतम न्यायालय का कीमती वक्त बर्बाद करते हैं, जहां हजारों आम नागरिक न्याय का इंतजार कर रहे हैं और तारीखें मांग रहे हैं।’’

End of Feed