दिल्ली पहुंची नूंह हिंसा की आंच, ब्रह्मपुरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, प्रदर्शन पर ड्रोन से नजर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2023, 11:15 AM IST

Delhi News: हरियाणा के कुछ जिलों में हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि दिल्ली से सटे हरियाणा के कुछ जिलों में हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं और आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।’

Bajrang Dal Protest in Delhi: हरियाणा के नूंह हिंसा की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है। नूंह हिंसा के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ता ब्रह्मपुरी सहित राजधानी के कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्रह्मपुरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर नूंह हिंसा के खिलाफ नारेबाजी की। बजरंग दल के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ड्रोन के जरिए प्रदर्शनकारियों पर नजर रखे है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अपडेट लिया है। खट्टर ने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

End of Feed