दिल्ली विधानसभा चुनाव : AAP की दूसरी लिस्ट जारी, पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया की जगह अवध ओझा लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी ने एक चौकाने वाला फैसला लेते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जगह हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले अवध ओझा को पटपड़गंज से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन यहां पर चुनाव के लिए माहौल तैयार होने लगा है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में पार्टी चौकाने वाला फैसला पटपड़गंज सीट को लेकर लिया है। यहां से वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया लगातार चुनाव जीतते रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने हाल ही में AAP में आए अवध ओझा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Avadh ojha Patpartganj Assembly Seat

पटपड़गंज से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अवध ओझा

आम आदमी पार्टी ने आज यानी सोमवार 9 दिसंबर को अपनी दूसरी लिस्ट में कुल 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले पार्टी नवंबर में 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इस तरह से पार्टी ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कुल 70 में से 31 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

End of Feed