दिल्ली

Delhi Holiday 2025 List: दिल्ली में साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर, पूरी लिस्ट यहां देखें

Delhi Government Public Holiday 2025 Full List: देश की राजधानी नई दिल्ली में दो स्तर की व्यवस्था है। इसलिए यहां पर छुट्टियों की व्यवस्था भी दो तरह की है। यहां राज्य सरकार है, जिसकी अपनी छुट्टियां होती हैं और केंद्र सरकार की अपनी छुट्टियां होती हैं। दिल्ली सरकार के कैलेंडर के अनुसार 2025 की छुट्टियों की लिस्ट यहां है -

Image

साल 2025 के लिए दिल्ली में छुट्टियों की लिस्ट

Photo : Times Now Digital

Delhi Government Public Holiday 2025 Full List: साल बीतने से पहले ही हर किसी को अगले साल मिलने वाली छुट्टियों के बारे में जानने की इच्छा होती है, ताकि अगले साल की प्लानिंग की जा सके। हर कोई पहले ही जान लेना चाहता है कि कहीं कोई बड़ी छुट्टी शनिवार-रविवार या उनके अवकाश के दिन तो नहीं पड़ रही। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आप भी अभी से कैलेंडर छान रहे हैं तो हम आपके लिए दिल्ली में साल 2025 में मिलने वाली सार्वजनिक छुट्टियों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।

नई दिल्ली देश की राजधानी है और देशभर से लोग यहां रोजगार और अच्छी जीवनशैली की तलाश में आते हैं। यहां मिलने वाली सार्वजनिक छुट्टियों पर विभिन्न राज्यों से यहां आने वाले लोगों और उनकी जनसंख्या का भी काफी असर पड़ता है। हालांकि, बहुत सी छुट्टियां हैं जो किसी एक राज्य में मिलती हैं, परंतु दिल्ली में नहीं मिलती।

ये है दिल्ली में 2025 में मिलने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट

S. No.दिनतारीखअवकाश
1बुधवार01 जनवरी नया साल (New Year’s Day)
2रविवार26 जनवरी गणतंत्र दिवस (Republic Day)
3शुक्रवार14 मार्च होली (Holi)
4सोमवार31 मार्च ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr)
5रविवार6 अप्रैल रामनवमी (Ram Navmi)
6गुरुवार10 अप्रैल महावीर जयंती (Mahavir Jayanti)
7शुक्रवार18 अप्रैल गुड फ्राइडे (Good Friday)
8सोमवार12 मई बुद्ध पूर्णिमा (Budha Purnima)
9शनिवार07 जून ईद-उल-जुहा (बकरीद) [Id-ul-Zuha (Bakrid)]
10रविवार06 जुलाई मुहर्रम (Muharram)
11शुक्रवार15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)
12शुक्रवार15 अगस्त जन्माष्टमी (Janmashtami)
13गुरुवार02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi’s Birthday)
14गुरुवार02 अक्टूबर दशहरा (Dussehra)
15सोमवार20 अक्टूबर दिवाली (Diwali)
16बुधवार05 नवंबर गुरु नानक जयंती (Guru Nanak’s Birthday)
17गुरुवार25 दिसंबर क्रिसमस (Christmas Day)

ये तीन हैं राष्ट्रीय अवकाश यानी National Holidays

देश में अलग-अलग त्योहारों पर कई छुट्टियां मिलती हैं। जिसमें होली, दिवाली, ईद, गुरु नानक जयंती आदि शामिल हैं। लेकिन देश में तीन राष्ट्रीय अवकाश यानी नेशनल हॉलीडे भी आते हैं, जिनका देश के अस्तित्व और राष्ट्रीयता से संबंध है -

  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस (1947 में इसी दिन देश आजाद हुआ था)
  • 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस (1950 में इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ था)
  • 2 अक्टूबर - गांधी जयंती (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म इसी दिन हुआ था)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article