मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जनसुनवाई में पहुंचकर उन पर ही हमला करके गुजरात में राजकोट निवासी राजेश खिमजी भाई सकारिया ने आज सनसनी फैला दी। पुलिस ने उसे तुरंत ही धर दबोचा और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के साथ ही अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज यानी बुधवार 20 अगस्त की सुबह एक शख्स ने हमला किया। जिस समय यह हमला किया गया, उस समय CM जनसुनावाई कर रही थीं। आरोपी राजेश खिमजीभाई सकारिया के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया है।

CM Rekha gupta (1)

CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले के खिलाफ कई धाराओं में FIR

दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश खिमजी भाई के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) के तहत हत्या की कोशिश के अलावा भी दो अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 132 भी लगाई गई है, जो सरकारी कर्मचारी पर हमला करने वाले के खिलाफ लगाई जाती है। यही नहीं बीएनएस की धारा 221 यानी सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने का मामला भी दर्ज किया गया है।

End of Feed