शंभु दयाल...दिल्ली में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को आज पूरी दिल्ली ही नहीं बल्कि वो हर शख्स सलाम कर रहा है, जो उनकी कहानी जान रहा है। वजह- उनकी बहादुरी और पीछे न हटने वाला जज्बा है। इस बात का अंदाजा उस वीडियो से मिल गया, जिसमें वह झपटमार के बार-बार चाकुओं के वार होने के बाद भी हार न मानते दिखे। हालांकि, इस दौरान एक कचोटने वाली चीज जरूर नजर आई कि मौके पर काफी सारे लोग थे, मगर वे उस दौरान तमाशबीन बने रहे।
दयाल ने मोबाइल झपटमार को मायापुरी इलाके में पकड़ा था, जहां पर यह पूरी घटना हुई।
पुलिस के मुताबिक, चार दिनों तक अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद दयाल ने रविवार को सुबह दम तोड़ दिया था। पुलिस को दयाल से जुड़ी कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें मोबाइल फोन चुराने के आरोप में धरा गया युवक उन पर बार-बार चाकू से हमला कर रहा था। हैरत की बात है कि पश्चिम दिल्ली के मायापुरी इलाके में जब यह पूरी घटना हुई थी, तब वहां बच्चों के साथ कई लोग मौजूद थे, जो तमाशबीन बने थे। यह चीज घटना से जुड़े वायरल वीडियो में स्पष्ट नजर आई।
डंडे से दयाल ने की थी झपटमार की पिटाई
हालांकि, एक महिला और कुछ बच्चों ने पास आकर एएसआई को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें चाकू दिखाया और वे पीछे हट गए। शुरुआत में दयाल को आरोपी के साथ चलते देखा गया। फिर जैसे ही पुलिसकर्मी पीछे मुड़ा, उस आरोपी ने अपनी कमीज के नीचे से चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया। एएसआई ने तुरंत उसे पकड़ लिया और डंडे से पीटना शुरू कर दिया।घायल होने के बाद भी एएसआई ने यूं किया अपना बचाव
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि इस दौरान वह सड़क पर गिरे और उठे भी। पर आरोपी फिर से उन्हें चाकू और मुक्के मारने लगा। हाथापाई के दौरान घायल पुलिसकर्मी अपना बचाव करने की कोशिश करता है लेकिन आरोपी उसे घूंसा मारता रहा। आरोपी इसके बाद सड़क पर गिरता है और दुम दबाकर भाग गया। मायापुरी पुलिस थाने के एक कर्मचारी को भी आरोपी का पीछा करते और उसे पकड़ते देखा गया था।बीती 4 जनवरी को मायापुरी थाने में तैनात ASI शंभु दयाल एक स्नैचर को पकड़ने के दौरान चाकू से हमला किये जाने से गंभीर… t.co/Vq0MXTXbdn
— ANI (@ANI) Jan 8, 2023
फोन चोरी की शिकायत पर आरोपी को दबोचने पहुंचे थे दयाल
मायापुरी फेज वन की झुग्गी निवासी महिला ने पिछले बुधवार को शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने उसके पति का मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें धमकी भी दी। पुलिस ने कहा कि एएसआई दयाल उस इलाके में पहुंचे जहां शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनीष पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि थाने जाते समय अनीश ने अपनी कमीज के नीचे से चाकू निकाला और दयाल की गर्दन, छाती, पेट और पीठ पर वार कर दिया।कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों का बलिदान करने वाले ASI शंभु दयाल हम सब के आंखों में आंसू और मन में साहस देकर पंचत… t.co/X9tsfe9xco
— ANI (@ANI) Jan 9, 2023
पीड़ित परिवार को देंगे एक करोड़ की अनुग्रह राशि- CM का ऐलान
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दयाल के परिजन को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “जनता की रक्षा करते हुए एएसआई ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वह शहीद हो गए। हमें उन पर गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं, पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देंगे।”नोटः घटना का वीडियो आपको विचलित कर सकता है, लिहाज इसे अपने विवेक के आधार पर देखें:
बहुत बहादुरी से दिल्ली पुलिस ASI शंभू दयाल जी अपराधी को काबू करते हुए शहीद हुए। आखरी दम तक वो लड़ते रहे। दिख रहा है… t.co/uPE55iiVk7
— ANI (@ANI) Jan 11, 2023
जिस झपटमार को एएसआई ने था दबोचा, उसी ने चाकुओं से गोदा
दरअसल, दयाल की मायापुरी इलाके में एक झपटमार ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। दयाल ने चार जनवरी को उसे पकड़ा था। घटना में गंभीर रूप से घायल दयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल घटना के एक वीडियो में झपटमार की ओर से चाकू मारे जाने के बावजूद एएसआई शंभु दयाल को उस पर काबू पाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
