Ashram Flyover: आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर दो महीने के बाद 6 मार्च से फिर खुलेगा, होगी बड़ी सहूलियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 11:57 PM IST

Ashram Flyover दो महीने बाद फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है, आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर दोबारा शुरू होने पर यात्रियों को आश्रम चौक और डीएनडी के बीच खासी राहत मिलेगी।

Ashram Flyover Reopen: नोएडा-दिल्ली वासियों के सफर को आसान और सहज बनाने के लिए आश्रम फ्लाइओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए आश्रम फ्लाइओवर पर 1 जनवरी की तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस कार्य को पूरा करने के लिए 45 दिन यानी 15 फरवरी का लक्ष्य रखा गया था।

Ashram flyover

Ashram Flyover दो महीने बाद फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है

लेकिन डेडलाइन खत्म होने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते नोएडा दिल्ली रूट पर हर रोज भीषण जाम लगता है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।

End of Feed