Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय सक्सेना के बीच सियासी लड़ाई चूहे-बिल्ली के खेल की तरह हो गई है। हर दिन आप संयोजक दिल्ली एजली पर कोई न कोई आरोप लगाते हैं और फिर दूसरी तरफ से नए-नए जवाब आते हैं। ताजा मामला दिल्ली में मुफ्त बिजली को लेकर है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एलजी पर फ्री बिजली स्कीम को बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली की जनता के हक में केजरीवाल चट्टान की तरह खड़ा मिलेगा। उन्होंने ट्वीट किया, फिर कहते हैं केजरीवाल लड़ता बहुत है। दिल्ली की फ्री बिजली को बंद करने के लिए साजिश रची जा रही है। लेकिन हम उनकी साजिश को कभी सफल नहीं होने देंगे। दिल्ली की जनता के हक के लिए केजरीवाल चट्टान बनकर खड़ा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, LG साहब, बाद में कृपया यह मत कहिएगा कि मर्यादाएं टूट रही हैं।
फिर कहते हैं केजरीवाल लड़ता बहुत है।दिल्ली की फ़्री बिजली को बंद करने के लिए साज़िश रची जा रही है। लेकिन हम इनकी… t.co/x6fV88ckyT
— ANI (@ANI) Mar 25, 2023
आतिशी के ट्वीट को किया रीट्वीट
दरअसल, यह बात केजरीवाल ने सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखी है। आतिशी ने ट्वीट करते हुए लिाा था कि 14 दिन से दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री व पॉवर मंत्री को बिना बताए फ्री बिजली की फाइल LG साहब से मुख्य सचिव व बिजली सचिव के बीच कहीं घूम रही है। आखिर क्या छिपाना चाहते है? क्या डिस्कॉम से कोई सांठगाठ है? अगर कोई षड्यंत्र नही है तो इतना डर क्यों? फाइल चुनी हुई सरकार के सामने रखिए। इससे पहले आतिशी ने विधानसभा में कहा था कि फाइल को रोके रकना चुनी हुई सरकार और विधानसभा का बहुत बड़ा अपमान है। उन्होंने कहा था कि इसमें बहुत बड़ी साजिश है, बिजली कंपनियों को मुनाफा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।केजरीवाल ने की थी मिलकर काम करने की अपील
इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एजली से सरकार के साथ मिलकर काम करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह कोई मेहमान नहीं हैं, जो दिल्ली के बारे में कुछ नहीं जानते हों।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
