Delhi Crime: गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कारोबारी को धमकी देकर मांगी लाखों की रंगदारी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 07:09 PM IST

Delhi Crime: दिल्‍ली पुलिस ने एक कारोबारी को धमकी देकर 14 रुपये रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी मजदूरी करता है और इसने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शूटर बनकर कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। साथ ही पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने खुद को बताया था लॉरेंस बिश्नोई का शूटर
  • आरोपी बिहार का रहने वाला और कीर्ति नगर में करता है काम
  • सर्विलांस की मदद से क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

Delhi Crime: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देकर दिल्‍ली के करोबारी से रंगादरी मांगने वाले को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कीर्ति नगर के एक कारोबारी से 14 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपित के पास से इस अपराध में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन व पांच सिमकार्ड भी बरामद किए हैं। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान मूलरूप से बिहार के समस्‍तीपुर जिले के गांव भगवानपुर गोरिना के रहने वाले रोशन कुमार के तौर पर की है। यह आरोपी दिल्‍ली में कीर्ति नगर में रहता था।

Arrested for demanding extortion from Delhi businessman.

गैंगस्‍टर बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विशेष आयुक्त अपराध शाखा रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपित ने बीती 21 सितंबर की रात करीब साढे दस बजे एक कारोबारी को फोन कर अपना परिचय जय बिश्नोई के तौर पर बताते हुए कारोबारी से 14 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस आरोपी ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शूटर बताया था और धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे।

End of Feed