पवन कल्याण और पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है
PM Modi Pawan Kalyan viral video: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में शामिल होने आए थे इस मौके पर पवन कल्याण और पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो वायरल हो रहा है वहीं पवन ने कहा कि 'ये भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की बड़ी जीत है और मैं रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं, यह मेहनत का परिणाम है।'
पवन कल्याण ने बताया कि शपथग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सबकुछ छोड़कर हिमालय जाने की तैयारी है क्या...
वहीं पीएम मोदी के साथ बातचीत के बारे में पूछे जाने पर पवन कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा मेरे साथ मजाक करते हैं। आज उन्होंने मेरे पहनावे को देखा और मुझसे पूछा कि क्या मैं सबकुछ छोड़कर हिमालय जा रहा हूं, उनके मुताबिक, पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा, 'सब छोड़ के हिमालय जा रहे हो क्या...?'
बता दें कि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के कई नेता शामिल हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब मंच पर आए तो उन्होंने एनडीए के सभी नेताओं से मुलाकात की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
