यमुना के निर्धारित घाटों पर छठ पूजा की मंजूरी, केजरीवाल सरकार को एलजी ने दी हिदायत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 12:49 PM IST

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने यमुना नदी के निर्धारित घाटों पर छठ पूजा के लिए दिल्ली सरकार को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे निर्धारित घाटों पर छठ पूजा की मंजूरी एलजी ने दिल्ली सरकार को दे दी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि छठ व्रतियों को पूजा के लिए घाटों को साफ कराया जाए। इसके साथ ही हिदायत भी दी है कि अरविंद केजरीवाल सरकार भ्रामक प्रचार से बचे। बता दें कि छठ पूजा के लिए केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि यमुना नदी के किनारे पूजा कहीं भी की जा सकती है। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से जो एलजी को प्रस्ताव भेजा गया था उसमें पूजा निर्धारित जगहों पर करने की थी।

chhath puja

यमुना नदी के निर्धारित घाटों पर छठ पूजा की मंजूरी

दिल्ली के एलजी ने राजस्व और पर्यावरण विभाग को निर्देश दिया है कि यमुना प्रदूषित ना हो इसके लिए एनजीटी के आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

End of Feed