Air Pollution In Delhi: 'AQI 400 पार, कहां है दिल्ली सरकार', प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन; देखें VIDEO

Air Pollution In Delhi: दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है और राजधानी के 39 में से 14 निगरानी स्टेशनों पर AQI गंभीर श्रेणी यानी 400 से ऊपर दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर छात्राओं और सामाजिक संगठनों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने GRAP-3 के तहत ही GRAP-4 जैसी सख्ती लागू करने का निर्देश दिया है, जिसके अनुसार निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों को वर्क-फ्रॉम-होम देना अनिवार्य किया गया है।

Air Pollution In Delhi: दिल्ली की हवा की गुणवत्ता लगातर खराब बनी हुई है। राजधानी दिल्ली के 39 में से 14 निगरानी स्टेशनों पर आज (रविवार) वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। मतलब इन जगहों पर लगातार AQI 400 के पार बनी हुई है।

air pollution news

दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ कई लोगों ने किए प्रदर्शन।(फोटो सोर्स: ANI)

इसी बीच रविवार को इंडिया गेट पर कई छात्राओं और गैर-सरकारी संगठन के लोगों ने प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किए। इन लोगों दिल्ली और केंद्र सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए। कई लोगों ने नारे लगाए 'एक्यूआई 400 पार कहां गई मोदी सरकार, कहां है दिल्ली सरकार।'

End of Feed