Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कड़े इंतजाम, गलती करने वाले अधिकारी नपेंगे

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्र सरकार इसके लिए एक्शन में आ गई है। बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर में पराली प्रबंधन में विफल होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार अभी से एक्शन में आ गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ने वाले जिलों के जिलाधीशों को पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार दिया है।

delhi pollution

फाइल फोटो

प्रबंधन में विफल रहने पर होगी कार्रवाई

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इन जिलों के जिलाधीश धान की पराली के प्रबंधन में विफल रहने वाले संबंधित नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षी अधिकारियों, तथा थानों के एसएचओ के खिलाफ मामले में क्षेत्राधिकार प्राप्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत/केस दर्ज करा सकेंगे।

End of Feed