दिल्ली

दिल्ली में दरिंदगी की हदें पार, महिला से रेप के बाद अधमरी हालत में सड़क पर फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Crime: दिल्ली में ओडिशा की रहने वाली 34 वर्षीय महिला का रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे सराय काले खां इलाके में फेंका और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की।

Image

रेप के बाद महिला को दिल्ली के सराय काले खां में फेंका

Photo : iStock

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक 34 वर्षीय महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला का रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे अर्द्धचेत (Semi Conscious) हालत में सराय काले खां इलाके में फेंक दिया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने महिला को देखा और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पीड़िता को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार करीब सुबह 3:30 बजे उन्हें इस घटना की सूचना मिली थी।

महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार आरोपी

पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि महिला के साथ किसी और स्थान पर दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे सराय काले खां इलाके में फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ओडिशा की रहने वाली है और करीब एक साल से दिल्ली के कटवारिया सराय में अन्य कुछ महिलाओं के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि अगस्त में किसी विवाद के चलते उसे घर छोड़ना पड़ा और वह कई दिनों तक सड़कों पर रही।

पीड़िता के बदलते बयान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को पहले दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जमरूदपुर में देखा गया था। यहां वह किसी के घर में घुसने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले पर कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। आगे उन्होंने बताया कि बाद में महिला ने किशनगढ़ में स्थित एटीएम बूथ में एक रात रुकी। इस प्रकार महिला की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले पर आगे पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला से पूछताछ में वह बार-बार अपना बयान बदल रही है और इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के साथ सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस ने महिला को कड़ी निगरानी में रखते हुए उसके माता-पिता को मामले की सूचना दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही तकनीकी निगरानी के आधार पर भी आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ महिला के लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article