Delhi: दिल्‍ली की सभी सड़कों को वर्ल्‍ड लेवल बनाने की योजना तैयार, 24 घंटे में दूर होगी हर समस्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 06:23 PM IST

Delhi: दिल्‍ली की सड़कों को विश्वस्तरीय और सुंदर बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस पर एक अप्रैल से कार्य शुरू हो जाएगा और छह माह के अंदर इसे पूरा किया जाएगा। कार्य योजना के तहत दिल्‍ली पीडब्ल्यूडी के अंर्तगत आने वाली सभी सड़कों की मरम्‍मत का कार्य अब एजेंसी को दी जाएगी। इस कार्य पर पहले साल करीब 4.5 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 20 मार्च को वर्क आर्डर और एक अप्रैल से कार्य शुरू
  • पहले साल करीब 4.5 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे
  • सड़कों की देखरेख की जिम्‍मेदारी एजेंसी को सौंपी जाएगी


Delhi: राजधानी दिल्‍ली की सड़कों को विश्वस्तरीय और सुंदर बनाने के लिए दिल्‍ली सरकार ने कार्य योजना तैयार कर ली है। इस पर एक अप्रैल से कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद दी। उन्‍होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अंर्तगत आने वाली सभी सड़कों की मरम्‍मत करने के अलावा सेंट्रल वर्ज, स्लैब, साइनेज, रेलिंग और एफओबी आदि की भी मरम्मत की जाएंगी। दिल्‍ली सरकार राजधानी की सड़कों को चमकाने के लिए अपनी इस पूरी योजना पर करीब 4.5 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा।

Delhi world class roads

दिल्‍ली की सड़के बनेंगी विश्वस्तरीय और सुंदर

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहले साल मशीनें आदि हायर करने पर ज्‍यादा पैसे खर्च होंगे। इसके बाद इन सड़कों की देखरेख पर हर साल करीब दो हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सड़कों की मरम्‍मत और देखरेख करने के लिए टेंडर प्रक्रिया के जरिए एजेंसी को हायर किया जाएगा। यह पूरा अनुबंध 10 साल के लिए होगा। इस एजेंसी को कुछ भी टूटने या अन्‍य किसी परेशानी पर 24 घंटे के अंदर मरम्मत कार्य करनी होगी। इसके अलावा दिल्‍ली की सभी सड़कों का साल में दो बार री-सर्फेसिंग होगी। साथ ही रोजाना मशीन से सड़कों की सफाई, पेड-पौधों का सप्ताह में तीन बार सफाई किया जाएगा। साथ ही सड़कों का नियमित डीप स्क्रबिंग कर कचरा साफ किया जाएगा। इसके लिए दिल्‍ली सरकार डीप स्क्रबिंग मशीनें, 150 टैंकर्स और 100 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर लेगी।

End of Feed