Delhi News: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, बिहार-नेपाल की सीमा से पकड़ा गया दिल्ली रेप का आरोपी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 7, 2024, 04:13 PM IST

Delhi News: दिल्ली में 13 साल की बच्ची के साथ रेप और उसे गर्भवती बनाने वाले आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे बिहार-नेपाल की सीमा से गिरफ्तार करके दिल्ली वापस लाया गया।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को बिहार-नेपाल की सीमा के पास से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि बच्ची के साथ बलातकार और उसके गर्भवती होने का ये मामला एक 1 को सामने आया था। बताया जा रहा है कि किसी दिक्कत के चलते उसकी मां उसे सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी। अस्पताल में जांच के दौरान उन्हें बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली।

Delhi Rape Case

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग

नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने की सूचना अस्पताल द्वारा दिल्ली कैंट पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त करते ही पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता की मां से बात करते हुए उसका बयान दर्ज किया। पुलिस उपायुक्त ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए वह आरोपी के नाम के सिवा उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिवार के लोग भी आरोपी का ब्योरा नहीं दे पाये क्योंकि उनके पास उसका मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी नहीं थी।

End of Feed