Accident in Delhi: दिल्ली की गुटखा फैक्ट्री में हादसा, लिफ्ट खराब होकर गिरी, 3 लोगों की मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 8, 2023, 11:06 PM IST

दिल्ली के नारायणा स्थित एक गुटखा फैक्ट्री में हादसा हो गया यहां लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से वो गिर गई जिससे इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के नारयणा में गुटखा फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत
  • पुलिस ने लापरवाही के तहत केस दर्ज किया है
  • घटना में दो अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए

delhi Naraina Industrial Area Lift Fell: दिल्ली के नारायणा इलाके में रविवार को एक गुटखा फैक्ट्री में लगी लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई इस कारण लिफ्ट गिर गई। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई ये तीनों लिफ्ट में सवार थे जिससे उनकी जान चली गई, पुलिस इस घटना की जांच कर रही है कि कैसे ये हादसा पेश आया।

delhi Naraina Industrial Area Lift Fell

यह हादसा संडे शाम 5 बजे हुआ है बताते हैं कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा हुआ है (प्रतीकात्मक फोटो)

फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से तीन कर्मियों की मौत हो गई बताते हैं कि इस घटना में दो अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे के बाद उनको तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed