मेट्रो यात्रियों के लिए गुज न्यूज... ब्लू लाइन से नोएडा एक्वा लाइन आने वाले लोगों को नहीं करानी होगी फिर से चेकिंग, इस दिन से शुरू होगा AC स्काईवॉक

दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन (सेक्टर 52) से नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन (सेक्टर 51) में यात्रा करने वाले यात्रियों को अंग एग्जिट करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि उनके लिए एसी स्काईवॉक की जल्द शुरू होने वाली है। इस स्काईवॉक के शुरू होने के बाद यात्रियों को पुनः टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी और यात्रा भी सुगम हो जाएगी।

Noida AC Skywalk: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर जाने के लिए अब लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों की इस परेशानी को खत्म करने के लिए एसी स्काईवॉक बनकर तैयार हो गया है। इस एसी स्काईवॉक को जनता के लिए 2 अक्टूबर को यानी गांधी जयंती के दिन खोला जाएगा। इस स्काईवॉक के शुरू होने के बाद यात्रियों को एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाने के लिए स्टेशन के बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पहले यात्रियों को ब्लू लाइन सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलर एक्वा लाइन सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन तक पैदल या ई-रिक्शा लेकर जाना पड़ता था, जिससे न केवल उनका समय बर्बाद होता था, बल्कि उन्हें कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था। अब उनकी यह समस्या भी खत्म होने वाली है। आइए आपको इस स्काईवॉक के बारे में बताएं-

Noida AC Skywalk

ब्लू लाइन को एक्वा लाइन से जोड़े का एसी स्काईवॉक (फोटो - एक्स नोएडा प्राधिकरण)

स्काईवॉक की खासियत क्या है?

सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन) और सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन (एक्वा लाइन) को जोड़ने वाले इस स्काईवॉक की चौड़ाई 5 मीटर और लंबाई 420 मीटर है। पूरा का पूरा स्काईवॉक एसी कूलिंग के साथ है। यात्रियों के लिए इसमें ट्रैवेलटर (एक तरह का मूविंग वॉकवे) की और लिफ्ट की भी सुविधा उपलब्ध है। बता दें कि स्काईवॉक पर बने ट्रैवेलटर की गति 0.5 मीटर प्रति सेकंड है।

End of Feed